मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

नितीश कुमार रेड्डी ने गजब की फील्डिंग प्रदर्शन दिया कैच ऐसा पकड़ा मनो हवा में गोता खा रहे हों

नितीश कुमार रेड्डी ने गजब की फील्डिंग प्रदर्शन दिया कैच ऐसा पकड़ा मनो हवा में गोता खा रहे हों

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर है। भारत ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 448 रन पर घोषित कर दी थी और 286 रन की ठोस बढ़त बना ली। वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 162 रन ही बना सकी थी, जिससे भारत ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली।

तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी की शुरुआत तो संभलकर की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जल्द ही विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। लंच ब्रेक तक कैरेबियाई टीम ने 5 विकेट पर सिर्फ 66 रन बनाए। जॉन कैंपबेल ने 14 रन बनाए जबकि ब्रैंडन किंग (5), रोस्टन चेस (1) और शाई होप (1) दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

इसी बीच मैदान पर भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने अपनी फुर्ती से सबका ध्यान खींच लिया। मोहम्मद सिराज के आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर वेस्टइंडीज के ओपनर टेगनारिन चंद्रपॉल ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बैट से ठीक से नहीं निकली और स्क्वायर लेग की दिशा में हवा में लहराती हुई गई। वहाँ तैनात 22 वर्षीय नीतीश कुमार रेड्डी ने बाज़ की तरह झपट्टा मारा। उन्होंने पूरी लंबाई में डाइव लगाकर गेंद को कैच कर लिया। यह कैच इतना शानदार था कि सिराज भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए और फिर मुस्कुरा उठे।

स्क्वायर लेग पर इस तरह का कैच पकड़ना बेहद मुश्किल होता है, खासकर जब गेंद हवा में तैर रही हो। लेकिन नीतीश रेड्डी ने अपनी चुस्ती और रिफ्लेक्स से इसे आसान बना दिया। सोशल मीडिया पर उनका यह कैच तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी तारीफों के पुल बाँध रहे हैं।

भारत ने इस टेस्ट में बैट और बॉल दोनों से दबदबा बना रखा है। केएल राहुल (100), ध्रुव जुरेल (125) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 104) ने शानदार शतक जमाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन की पारी खेली। अब गेंदबाजों के दम पर भारत जीत की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।

Share This
अगला लेख → मतदाताओं की सुविधा के लिए बीजेपी का सुझाव—दो चरणों में हो बि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,659 +893 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun