मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

नीतीश की 20 साल पुरानी पकड़ ढीली, बिहार का असली पॉवर सेंटर अब बीजेपी

नीतीश की 20 साल पुरानी पकड़ ढीली, बिहार का असली पॉवर सेंटर अब बीजेपी

बिहार की नई सरकार बनने के बाद राजनीति का असली संकेत विभागों के बंटवारे से साफ दिखाई देता है। नीतीश कुमार भले ही दसवीं बार मुख्यमंत्री बन गए हों, लेकिन सत्ता का संतुलन इस बार पूरी तरह बदल चुका है। पटना में 26 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें सबसे ज़्यादा संख्या बीजेपी की थी। जेडीयू के मुकाबले बीजेपी के ज़्यादा मंत्री, ज़्यादा नए चेहरे और सबसे अहम—सबसे ताकतवर गृह मंत्रालय भी अब बीजेपी के पास पहुँच गया है।

यह वही विभाग है जिसे नीतीश कुमार ने लगभग 20 साल तक अपने पास रखा। पुलिस, लॉ-एंड-ऑर्डर, इंटेलिजेंस—इन सब पर सीधा अधिकार गृह मंत्रालय का होता है। पहली बार यह विभाग बीजेपी के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दे दिया गया। यह बदलाव सिर्फ प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि बिहार की सत्ता की दिशा तय करने वाला कदम है। वर्षों से चला आ रहा ‘बड़े भाई–छोटे भाई’ वाला फार्मूला इस फैसले के साथ खत्म माना जा रहा है। चुनाव से पहले ही बीजेपी और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर लड़कर संकेत दे दिया था कि अब दोनों बराबर हैं, और अब विभागों में बीजेपी की बढ़त उस संकेत को वास्तविकता में बदल रही है।

नीतीश कुमार ने सामान्य प्रशासन, कैबिनेट सचिवालय और सतर्कता जैसे विभाग अपने पास रखे हैं, जो मुख्यतः नौकरशाही से जुड़े कामों को संभालते हैं। वहीं बीजेपी ने अपने मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल करते हुए 9 नए चेहरों को जगह दी है। यह वही BJP है जिसने पिछले कुछ सालों में नीतीश सरकार पर बार-बार कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। अब वही विभाग खुद के नियंत्रण में लेकर बीजेपी अपनी “कानून व्यवस्था सख्त” छवि को मजबूत करना चाहती है।

गृह मंत्रालय मिलने के बाद बीजेपी के पास पुलिसिंग, इंटेलिजेंस और सुरक्षा से जुड़े फैसलों पर सीधा नियंत्रण होगा। सीमांचल और सीमा पार घुसपैठ जैसे मामलों पर केंद्र और राज्य के बीच तालमेल और मजबूत होने की उम्मीद है। अमित शाह की ‘ज़ीरो टॉलरेंस टू क्राइम’ नीति को अब बिहार में और कड़े तरीके से लागू किए जाने की संभावना जताई जा रही है। यही वजह है कि विपक्ष, खासकर आरजेडी, के बीच यह चर्चा तेज है कि अब उन पर सख्ती बढ़ सकती है।

सरकार का मुखिया भले नीतीश कुमार हों, लेकिन बागडोर किसके हाथ है, यह विभागों की सूची बता देती है। गृह मंत्रालय, राजनीतिक बातचीत, विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव और भविष्य की सत्ता-साझेदारी—हर जगह बीजेपी की पकड़ अब पहले से कहीं मजबूत हो चुकी है। बीस साल के बाद पहली बार बिहार की राजनीति में तस्वीर साफ है—नीतीश कुमार चेहरे हैं, लेकिन ताकत BJP की बढ़ चुकी है।

Share This
अगला लेख → बंगाल की राजनीति में बवंडर: TMC MLA का 6 दिसंबर को बाबरी मस्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun