मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

बिहार चुनाव में एनडीए की सुनामी: तीर ने लालटेन चकनाचूर की

बिहार चुनाव में एनडीए की सुनामी: तीर ने लालटेन चकनाचूर की

बिहार विधानसभा चुनाव की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने अप्रत्याशित रूप से शानदार प्रदर्शन किया है। एनडीए 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन की हालत बेहद खराब नज़र आ रही है और वह करीब 38 सीटों पर सिमटता दिखाई दे रहा है। भाजपा अपने दम पर 91 सीटों पर आगे है और जेडीयू 79 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इससे साफ है कि बिहार चुनाव में मतदाताओं ने एक बार फिर नीतीश कुमार और एनडीए पर भरोसा जताया है।

इस भारी जीत ने एनडीए खेमे में जोश भर दिया है। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि एनडीए के शीर्ष नेताओं ने भी सार्वजनिक तौर पर 160 सीटों से ज्यादा की उम्मीद नहीं जताई थी, जबकि एग्जिट पोल्स ने भी एनडीए को इतनी बड़ी जीत मिलने की भविष्यवाणी नहीं की थी। ऐसे में यह जीत एनडीए के लिए अप्रत्याशित और मनोबल बढ़ाने वाली साबित हुई है।

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक जेडीयू कार्यकर्ता अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक हाथ में तीर लेकर लालटेन और कट्टे पर निशाना साधता नजर आ रहा है। लालटेन राजद का चुनाव चिन्ह है, जबकि चुनाव प्रचार के दौरान एनडीए ने अक्सर राजद पर “कट्टा राजनीति” करने का आरोप लगाया था। तस्वीर में लालटेन का शीशा टूटा हुआ भी दिखाई देता है, जो संदेश देता है कि “तीर” ने “लालटेन” को पूरी तरह चकनाचूर कर दिया है। यह तस्वीर राजद की चुनावी गिरावट का प्रतीक बनकर सामने आई है।

इस चुनाव में राजद अपने इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। इससे पहले 2010 के चुनाव में राजद केवल 22 सीटों पर सिमट गई थी और इस बार उसे करीब 25 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। हालात इतने खराब हैं कि पार्टी के घोषित सीएम चेहरा तेजस्वी यादव भी अपनी राघवपुर सीट पर लगातार कड़ी टक्कर झेल रहे हैं और कभी आगे तो कभी पीछे होते दिख रहे हैं।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में मिली इस भारी जीत ने राजनीतिक माहौल बदल दिया है और यह परिणाम बताता है कि चुनाव में एनडीए का तीर इस बार पूरी ताकत से चला और राजद की लालटेन बुझती हुई दिखाई दी।

Share This
अगला लेख → 60 की उम्र में सलमान खान की धमाकेदार फिटनेस! Dabangg टूर से …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun