मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

नीतीश कुमार ‘प्रगति यात्रा’ में पूर्वी चंपारण में जीविका दीदियों से की बातचीत, कई योजनाओं का किया ऐलान

नीतीश कुमार ‘प्रगति यात्रा’ में पूर्वी चंपारण में जीविका दीदियों से की बातचीत, कई योजनाओं का किया ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार, 24 दिसंबर को अपनी प्रगति यात्रा के तहत बिहार के पूर्वी चंपारण पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 201 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही, जीविका योजना की महिलाओं से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण के केसरिया स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुन्दरापुर का दौरा किया और विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही, जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत एक पोखर का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागीय स्टॉल्स का निरीक्षण कर योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा, कचहरी चौक पर एक आरओबी का भी शुभारंभ किया। नीतीश कुमार ने कई अहम घोषणाएं कीं, जिनमें गन्ने के मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का ऐलान किया। पहले ही 10 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी थी, और अब इस सीजन से 10 रुपये और बढ़ाए जाएंगे, जिसका खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री ने मोतिहारी शहर को सीधे कोटवा से जोड़ने के लिए धनौती नदी पर पुल बनाने की योजना का भी ऐलान किया। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस दिशा में निर्देश दिए। इसके साथ ही, अरेराज में स्थित श्री सामेश्वरनाथ मंदिर के बारे में भी बात की, जो ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व का है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में सुविधाओं का विस्तार और मंदिर तक जाने के लिए बेहतर संपर्क मार्ग का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Share This
अगला लेख → UP : महाकुंभ में अग्नि जनित घटनाओं के खिलाफ एडब्ल्यूटी बनेगा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun