मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

नोएडा ड्यूटी पर निकला झुंझुनूं का CRPF जवान 18 दिन से गायब, परिजनों की हालत खराब

नोएडा ड्यूटी पर निकला झुंझुनूं का CRPF जवान 18 दिन से गायब, परिजनों की हालत खराब

झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के भौड़की गांव के रहने वाले सीआरपीएफ जवान मनोज नीतड़ (पुत्र ओमप्रकाश) बीते 18 दिनों से लापता हैं। 11 अप्रैल को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज करवाई गई थी, लेकिन अब तक पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। मनोज की अचानक गुमशुदगी से परिवार बुरी तरह टूट चुका है और गांव में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

परिजनों का कहना है कि 11 अप्रैल को मनोज दिल्ली जाने के लिए झुंझुनूं से निकले थे। उन्हें नोएडा में ड्यूटी पर रिपोर्ट करना था, लेकिन वे न तो दिल्ली पहुंचे और न ही कार्यस्थल पर पहुंचे। उनका मोबाइल फोन भी उसी दिन झुंझुनूं जिले के आसपास लोकेट हुआ था, जिसके बाद से उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मनोज की बहन बबीता और उसके करीबी मित्र कई बार थाने के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बबीता ने बताया कि वे पुलिस अधीक्षक से भी मिल चुकी हैं, परंतु कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। उसने भावुक होते हुए कहा, “भाई ही हमारे परिवार का सहारा था, हमें डर है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। हम प्रशासन और सरकार से अपील करते हैं कि हमारे भाई को जल्द से जल्द ढूंढा जाए।”

गांव के लोग भी चिंतित
भौड़की गांव के ग्रामीणों ने भी मनोज की गुमशुदगी पर चिंता जताई है और प्रशासन से गंभीरता से जांच करने की मांग की है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि जवान की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच भी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि सर्च ऑपरेशन को और तेज किया गया है और जल्द ही कोई सुराग मिलने की उम्मीद है।

Share This
अगला लेख → दिल्ली कैबिनेट ने लिया बड़ा कदम, स्कूल फीस अधिनियम को दी हरी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun