मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

नोएडा में इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती

नोएडा में इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने एक वांछित इनामी बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। यह घटना ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि कुलेसरा में अस्पताल के पास हुई हत्या का आरोपी राजेश उर्फ मुकेश ककराला पुस्ता रोड के पास मौजूद है। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में दबिश दी।

जैसे ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, उसने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

हत्या का मामला और आरोपी की तलाश

गौरतलब है कि 8 दिसंबर 2024 को राजेश ने अपने साथी ईश्वरचंद उर्फ रिंकू के साथ मिलकर कुलेसरा में एक व्यक्ति सुखराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। पुलिस पहले ही ईश्वरचंद को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन राजेश फरार था और उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, जो अब एनकाउंटर के बाद खत्म हुई।इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → बलिया में पुलिस एनकाउंटर, कार सवार चार बदमाश गिरफ्तार, एक घा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun