मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : LIC अभिकर्ताओं के साथ अभद्रता और मारपीट से नाराज अभकर्ताओ ने किया प्रदर्शन,ब्रांच मैनेजर को हटाने की मांग

UP : LIC अभिकर्ताओं के साथ अभद्रता और मारपीट से नाराज अभकर्ताओ ने किया प्रदर्शन,ब्रांच मैनेजर को हटाने की मांग

यूपी के कौशाम्बी जिले में LIC अभकर्ताओं ने भरवारी ब्रांच मैनेजर द्वारा अभिकर्ताओं के साथ अभद्रता और मारपीट से आक्रोशित सैकड़ो LIC अभिकर्ता सुबह भरवारी ब्रांच पहुंच गए और धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की,अभिकर्ताओं के सपोर्ट में LIC चेयरमैन क्लब के सदस्य भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य भी पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे अभिकर्ताओं के साथ शामिल हुए।

LIC अभिकर्ता सोमवार को सुबह आफिस खुलते ही सैकड़ो की संख्या में एकत्रित हो गए और अभिकर्ता राजकुमार साहू के साथ ब्रांच मैनेजर मनोज सक्सेना द्वारा अभद्रता और मारपीट किए जाने की बात पर आक्रोशित थे,ब्रांच मैनेजर को भरवारी ब्रांच से हटाने को लेकर कलमबंद हड़ताल की और धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान अभिकर्ताओं ने ब्रांच मैनेजर के तानाशाही रवैए को लेकर जानकर नारेबाजी की।

अभिकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ब्रांच मैनेजर अभिकर्ताओं के पुराने बिलों के भुगतान को जबरन रोकते है और अन्य दस लाख के अधिक बिजनेश लाने पर ही बाउचर पर साइन करने और बिल भुगतान के लिए जबरदस्ती करते है।वही अभिकर्ताओं ने कहा कि जिस काम को हम कर चुके है उसका भुगतान मांगने पर भी ब्रांच मैनेजर अभद्रता और मारपीट करते है।
लगभग दो घंटे के धरने प्रदर्शन के बाद ब्रांच मैनेजर द्वारा अभिकर्ताओं से माफी मांगने और दोबारा ऐसी घटना नहीं होने की बात पर अभिकर्ता माने और प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → Ayodhya : राम मंदिर में पूजा अर्चना के लिए अर्चक प्रशिक्षण …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun