मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

नोएडा : लूट के बाद ई-रिक्शा में फरार बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, 3 गिरफ्तार

नोएडा : लूट के बाद ई-रिक्शा में फरार बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, 3 गिरफ्तार

नोएडा के थाना फेज-1 क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, ये बदमाश सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास ई-रिक्शा में सवारी बनकर लूट की वारदात को अंजाम देने निकले थे।

जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को सुनसान इलाके में ले जाकर उससे मारपीट की और उसका ई-रिक्शा, मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। वारदात की सूचना मिलते ही थाना फेज-1 की पुलिस हरकत में आ गई और इलाके में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ई-रिक्शा को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसमें सवार बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। भागने के प्रयास में उनका रिक्शा नाले के पास पलट गया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में विकास और आजाद नामक दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीसरे बदमाश सरताज को पुलिस ने मौके से दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का सारा सामान बरामद कर लिया है। अब पुलिस उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। फिलहाल, नोएडा पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share This
अगला लेख → UP में पाकिस्तानी नागरिकों को चुन-चुनकर बाहर किया गया ,सीएम …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun