मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

शहनाज़ शाहिद का ट्रैवल डॉक्यूमेंट बरेली में लापता, पाकिस्तानी नागरिक को लेकर सतर्क हुई एजेंसियां

शहनाज़ शाहिद का ट्रैवल डॉक्यूमेंट बरेली में लापता, पाकिस्तानी नागरिक को लेकर सतर्क हुई एजेंसियां

जनपद बरेली में पाकिस्तान से आई नागरिक शहनाज़ शाहिद का यात्रा प्रपत्र (ट्रैवल डॉक्यूमेंट) गुम हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहनाज़ शाहिद 24 मार्च को बरेली पहुंची थीं, जिसके बाद उन्होंने दस्तावेज खोने की शिकायत दर्ज कराई।

इस मामले में जीआरपी बरेली ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, शहनाज़ ने लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) के कार्यालय में नियमानुसार पंजीकरण भी कराया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली ने बताया कि एलआईयू और स्थानीय पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से सभी जरूरी जांच और सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

एसएसपी के अनुसार, जैसे ही शहनाज़ शाहिद ने दस्तावेज खोने की जानकारी दी, सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया। एलआईयू और पुलिस टीम दस्तावेज को ढूंढने में जुटी हुई है। इसके अलावा विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया गया है और उच्च अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दी गई है।

Share This
अगला लेख → शुभम के परिवार से मिले सीएम योगी, बोले- आतंकियों को उनके अपर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun