मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पंजाब की राजनीति में हलचल, भगवंत मान पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली गए, केजरीवाल संग होगी अहम बातचीत

पंजाब की राजनीति में हलचल, भगवंत मान पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली गए, केजरीवाल संग होगी अहम बातचीत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पूरी कैबिनेट के साथ चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह बैठक ऐसे समय में बुलाई है जब पंजाब की राजनीति में आंतरिक असंतोष की चर्चाएँ तेज़ हो रही हैं।

सोमवार सुबह 11 बजे दिल्ली के कपूरथला हाउस में इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, पंजाब सरकार के मंत्री, सभी विधायक और सांसद शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों की समीक्षा करना और 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करना है।

इस बैठक को लेकर विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस और भाजपा का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाने की योजना बना रहे हैं। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया कि AAP के 30 से अधिक विधायक उनके संपर्क में हैं, जबकि कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब में मध्यावधि चुनाव की संभावना जताई है।

भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। वहीं, दिल्ली के भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने भगवंत मान को चेतावनी देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जल्द ही उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा सकते हैं।

आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी सांसद मालविंदर सिंह कांग ने कांग्रेस के दावों को झूठा बताते हुए कहा कि प्रताप सिंह बाजवा “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” देख रहे हैं। वहीं, AAP प्रवक्ता नील गर्ग ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवंत मान की सरकार पूरी तरह स्थिर है और विपक्षी दल केवल बेबुनियाद अफवाहें फैला रहे हैं।

बैठक पर बढ़ते विवाद के बीच एक और सवाल खड़ा हो गया है—आखिर पंजाब सरकार से जुड़े अहम फैसलों पर चर्चा दिल्ली में क्यों की जा रही है? कांग्रेस का आरोप है कि पंजाब की असली सत्ता अरविंद केजरीवाल के हाथ में है और भगवंत मान सिर्फ नाममात्र के मुख्यमंत्री हैं।

हालांकि, पार्टी के करीबी सूत्रों का कहना है कि यह बैठक पूरी तरह संगठनात्मक है और इसका मकसद दिल्ली विधानसभा चुनावों की समीक्षा और पंजाब के आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करना है। अब इस बैठक के नतीजे क्या होंगे, यह देखने वाली बात होगी।

Share This
अगला लेख → CM योगी ने महाकुंभ को लेकर की बैठक , ट्रैफिक, पार्किंग और अफ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,846 +10 (+0.01%)
निफ्टी 23,998 +2 (+0.01%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun