मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

प्रयागराज में माघ पूर्णिमा स्नान के लिए जा रहे हैं? जाम से बचने के लिए ट्रैफिक एडवायजरी जरूर देखें

प्रयागराज में माघ पूर्णिमा स्नान के लिए जा रहे हैं? जाम से बचने के लिए ट्रैफिक एडवायजरी जरूर देखें

महाकुंभ में देशभर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। 12 फरवरी, 2025 को माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगम में स्नान का विशेष महत्व है, जिसे लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इस शुभ अवसर पर भक्तगण पवित्र स्नान और अनुष्ठान करेंगे। प्रशासन ने भारी भीड़ को व्यवस्थित करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है।

पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी को शाम 6:55 बजे आरंभ होगी और 12 फरवरी को शाम 7:22 बजे समाप्त होगी। इसी दिन व्रत और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।

यातायात संबंधी निर्देश

प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण 8 फरवरी से ही शहर के विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ गया है, जिससे लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने 11 फरवरी को सुबह 4:00 बजे से मेला क्षेत्र को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित कर दिया है।

सभी वाहन निर्दिष्ट पार्किंग स्थलों पर ही रोके जाएंगे, जबकि केवल आपातकालीन सेवाओं और आवश्यक कार्यों से जुड़े वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

इसके अलावा, 11 फरवरी को शाम 5:00 बजे से पूरे प्रयागराज में ‘नो व्हीकल जोन’ का विस्तार किया जाएगा, जो 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा स्नान समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।

साथ ही, मध्य प्रदेश से प्रयागराज आने वाले मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिसमें कटनी, मैहर और जबलपुर से जुड़े हाईवे शामिल हैं। इससे इन क्षेत्रों में भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे यात्रियों की सहायता सुनिश्चित करें और उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

Share This
अगला लेख → पंजाब की राजनीति में हलचल, भगवंत मान पूरी कैबिनेट के साथ दिल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,874 +38 (+0.05%)
निफ्टी 24,000 +4 (+0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun