मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पंजाब में अमन-शांति बनाए रखने का संदेश, भगवंत मान की शुक्राना यात्रा जारी

पंजाब में अमन-शांति बनाए रखने का संदेश, भगवंत मान की शुक्राना यात्रा जारी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को अमृतसर स्थित Sri Harmandir Sahib में माथा टेककर जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट-2026 लागू होने पर परमात्मा का शुक्राना अदा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कानून श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मान-मर्यादा की रक्षा और बेअदबी जैसी घटनाओं को रोकने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंजाब सरकार खुद को सौभाग्यशाली मानती है कि उसे ऐसा सख्त और प्रभावी कानून बनाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस कानून का उद्देश्य केवल सजा देना नहीं, बल्कि भविष्य में किसी भी व्यक्ति को ऐसी हरकत करने से रोकना है। उनके मुताबिक, यह कानून पंजाब में अमन-शांति, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

भगवंत मान ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हर सिख के लिए पिता समान हैं और उनकी मान-मर्यादा बनाए रखना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि नए कानून के तहत बेअदबी जैसे गंभीर अपराध में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को कड़ी सजा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कानून में उम्रकैद से लेकर मृत्युपर्यंत कारावास तक का प्रावधान रखा गया है, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घटना को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बेअदबी की घटनाएं केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करने तक सीमित नहीं थीं, बल्कि इनके जरिए पंजाब की सांप्रदायिक सद्भावना और सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जाती रही है। उन्होंने दावा किया कि इस कानून का मसौदा देश के कई नामी कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद तैयार किया गया है, जिससे यह कानूनी रूप से मजबूत और प्रभावी बन सके।

उन्होंने बताया कि “शुक्राना यात्रा” के दूसरे दिन भी पंजाब भर में संगत का भारी समर्थन देखने को मिला। मुख्यमंत्री के अनुसार, पहली बार ऐसा हुआ है जब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान और सत्कार की रक्षा के लिए इतना सख्त कानून बनाया गया है, जिसे पंजाब कैबिनेट और विधानसभा ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी है।

भगवंत मान ने कहा कि दुनिया भर की सिख संगत और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस कानून का स्वागत किया है। हालांकि उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ धार्मिक संस्थाओं और उनके नेताओं ने इसका विरोध किया है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह यात्रा किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि परमात्मा के प्रति आभार व्यक्त करने और समाज में शांति व भाईचारे का संदेश देने के लिए निकाली जा रही है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से पंजाब की शांति, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

Share This
अगला लेख → फ्लाइट में महुआ मोइत्रा के खिलाफ नारेबाजी, सियासत गरम

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun