मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025

विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025

औरैया/लखनऊ, 8 जूनः मक्का की खेती खुशहाली का आधार बन चुकी है। मक्का मतलब कम लागत, बेहतर उत्पादन व व्यापक बाजार। डबल इंजन सरकार (मोदी-योगी) सरकार के नेतृत्व, वैज्ञानिकों की सलाह व प्रशिक्षण के उपरांत किसानों को मक्का की खेती में काफी लाभ हुआ है। एक तरफ जहां सरकार की योजनाएं किसानों के लिए कारगर साबित हो रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ किसान इसका क्रियान्वयन कर मक्का की खेती कर काफी लाभ भी कमा रहे हैं। मक्का की खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों ने विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के तहत रविवार को औरैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अपनी सफलता की कहानी भी साझा की।

औरैया के अजीतमल निवासी किसान गौरव विश्नोई ने बताया कि खेतों में दो साल से मक्का लगाया है। बहुत अच्छा उत्पादन हुआ है। एक हेक्टेयर में 100 कुंतल उत्पादन हुआ। प्रति हेक्टेयर ढाई लाख रुपये मुनाफा हुआ। इसके अलावा अमरुद की खेती में भी अच्छा मुनाफा मिल रहा है।

कानपुर नगर के बिल्हौर तहसील के किसान सुनील सिंह ने कहा कि आलू की फसल के बाद ऐसी कोई फसल नहीं मिल रही थी, जो अच्छा लाभ दे सके। चार-पांच साल पहले कृषि विभाग के अधिकारियों व वैज्ञानिकों ने मक्का की फसल को लेकर सलाह व प्रशिक्षण दिया। आज हमें उसका लाभ प्राप्त हो रहा है। आलू से जो नुकसान होता है, उसकी भरपाई मक्का की फसल कर देती है। इससे पूरे वर्ष का खर्च, बच्चों की पढ़ाई का भी खर्च निकल जाता है।

किसान शिवशंकर सिंह ने बताया कि मक्का ऐसी फसल मिली है, जिसने किसानों की आय को डेढ़ गुना कर दिया है। पहले एक एकड़ में 20-25 कुंतल मक्का का उत्पादन करते थे, आज प्रति एकड़ 35-40 कुंतल पैदा करते हैं। सीड स्टोर पर बीज अनुदान पर मिल रहे हैं। उचित मूल्य पर अच्छी प्रजाति के हाईब्रिड मक्का का प्रबंध कराया जाए, जिससे आय दोगुनी हो सके।

Share This
अगला लेख → राजा रघुवंशी हत्याकांड में 17 दिन बाद पत्नी सोनम को गाजीपुर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,930 +94 (+0.12%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun