मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पटना: प्रशांत किशोर को मिली जमानत, शर्तें न मानने पर जेल जाना पड़ा

पटना: प्रशांत किशोर को मिली जमानत, शर्तें न मानने पर जेल जाना पड़ा

बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर को पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई, लेकिन उन्होंने कोर्ट की शर्त मानने से इनकार कर दिया। इसके चलते उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि वे जेल में भी अपना अनशन जारी रखेंगे।

प्रशांत किशोर को रविवार को पटना के गांधी मैदान से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें 25,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी, लेकिन जमानत की शर्त यह थी कि वे भविष्य में ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे आम लोगों को असुविधा हो। प्रशांत किशोर ने इस शर्त को स्वीकार करने से मना कर दिया और जमानत के लिए बॉन्ड भरने से इनकार कर दिया।

उनके वकील शिवानंद गिरी ने बताया कि बॉन्ड भरने से इनकार करने पर उन्हें जेल जाना पड़ा। प्रशांत किशोर का कहना था कि शर्त मानने का अर्थ होगा कि उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है, जबकि विरोध प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है।

बीपीएससी परीक्षा पेपर लीक विवाद को लेकर प्रशांत किशोर पिछले चार दिनों से आमरण अनशन पर थे। रविवार सुबह पुलिस ने उन्हें गांधी मैदान से हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया। गांधी मैदान थाने में उनके खिलाफ प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना प्रदर्शन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि प्रशांत किशोर को प्रतिबंधित क्षेत्र खाली करने का कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन उन्होंने और उनके समर्थकों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। इस दौरान 43 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया और 15 वाहन जब्त किए गए। इनमें से अधिकांश लोग छात्र नहीं थे, और उनकी पहचान की जा रही है।

Share This
अगला लेख → बीजापुर में नक्सलियों का हमला, IED ब्लास्ट से 9 जवान शहीद, क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun