मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

भारत में HMPV वायरस का तीसरा मामला, अहमदाबाद में 2 महीने का बच्चा संक्रमित

भारत में HMPV वायरस का तीसरा मामला, अहमदाबाद में 2 महीने का बच्चा संक्रमित

चीन में तेजी से फैल रहा ह्यूमन मेटाप्न्यूमोवायरस (HMPV) अब भारत में भी अपने पैर पसारने लगा है। देश में अब तक इस वायरस के तीन मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से दो केस कर्नाटक से हैं, जबकि एक मामला गुजरात के अहमदाबाद से रिपोर्ट किया गया है।

कर्नाटक में एक 8 महीने का बच्चा और 3 महीने की बच्ची इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में 2 महीने के एक बच्चे को यह संक्रमण हुआ है। बच्चे को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

बच्चों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं, लक्षण सामान्य

डॉक्टरों के अनुसार, संक्रमित बच्चों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उन्हें सर्दी, खांसी और बुखार जैसे सामान्य लक्षणों के बाद अस्पताल लाया गया, जहां जांच में HMPV की पुष्टि हुई।

गुजरात सरकार ने इस वायरस को लेकर सतर्कता बरतते हुए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और आम जनता की चिंता बढ़ा दी है।

क्या है HMPV वायरस?

ह्यूमन मेटाप्न्यूमोवायरस (HMPV) एक ऐसा वायरस है, जो मुख्य रूप से सांस की नली को प्रभावित करता है और फेफड़ों तक पहुंचता है। इसके लक्षण कोविड-19 वायरस से मिलते-जुलते हैं, लेकिन HMPV खासतौर पर शिशुओं और छोटे बच्चों को अधिक प्रभावित करता है।

संक्रमित होने के बाद सबसे आम लक्षण खांसी है, जो अक्सर बलगम के साथ होती है। इसके अलावा हल्का बुखार, सर्दी, और कुछ मामलों में सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण सामने आते हैं। गंभीर संक्रमण होने पर मरीज को सीने में दर्द और ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

सरकार की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर बच्चों में सर्दी-बुखार और खांसी के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही, संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई और अन्य एहतियाती उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

Share This
अगला लेख → पटना: प्रशांत किशोर को मिली जमानत, शर्तें न मानने पर जेल जान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun