मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

परिवर्तन यात्रा के माध्यम से बंगाल की जनता को जगाएंगे – जेपी नड्डा

परिवर्तन यात्रा के माध्यम से बंगाल की जनता को जगाएंगे – जेपी नड्डा

कोलकाता – बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल के नबाद्वीप में भाजपा की ‘परिवर्तन रैली’ के मौके पर पश्चिम बंगाल मुख्यम्नत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला और कहा कि प्रदेश में तानाशाही की सरकार है.उन्होंने कहा, ‘यहां भाजपा के करीब 130 कार्यकर्ता मारे गए हैं. 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है.ऐसी सरकार को अब जाना होगा.

नड्डा ने कहा की प्रदेश में भ्रष्टाचार को संस्थागत बना दिया गया, प्रशासन का राजनीतिकरण कर दिया और पुलिस के साथ साथ उसका इस्तेमाल क्रिमिनल एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए किया गया. यहां पर टोलाबाजी, तुष्टिकरण और तानाशाही विराजमान रही है. इसलिए भाजपा ने तय किया है कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से बंगाल की जनता को जगाएंगे, उनको बताएंगे. बल्कि मुझे तो लगता है कि अब बंगाल की जनता जाग चुकी है.

उन्होंने कहा की आयुष्मान भारत योजना का लाभ बंगाल की जनता को नहीं मिल रहा है परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता को आयुष्मान योजना के बारे में बताएं कि उनके स्वास्थ की चिंता मोदी जी ने की थी, लेकिन ममता बीच में अड़ंगा बनकर खड़ी रहीं. प्रधानमंत्री मोदी जी ने बंगाल में आए अम्फान तूफान में सहायता राशि के लिए पहले 1,000 करोड़ रुपए और बाद में 1,700 करोड़ रुपए दिए. इसका कोई हिसाब नहीं है, ये सिर्फ कटमनी के पॉकिट में गया.

Share This
अगला लेख → MSP था, MSP है, MSP रहेगा,आंदोलन खत्म करे किसान - प्रधानमंत्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,874 +38 (+0.05%)
निफ्टी 24,000 +4 (+0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun