मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : पीलीभीत में तीन आतंकी ढेर, पंजाब पुलिस चौकी पर हुए हमले के बाद एनकाउंटर

UP : पीलीभीत में तीन आतंकी ढेर, पंजाब पुलिस चौकी पर हुए हमले के बाद एनकाउंटर

पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकियों पर हुए ग्रेनेड हमलों के आरोपियों की उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी हुई। पूरनपुर थाना क्षेत्र में नहर के पास हुई इस मुठभेड़ में तीनों आतंकी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पूरनपुर ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस ने दो एके-47 राइफल और दो पिस्टल बरामद की हैं।

मारे गए आतंकियों की पहचान गुरदासपुर के रहने वाले गुरविंदर सिंह (25), वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि (23), और जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह (18) के रूप में हुई है।

इस मुठभेड़ में पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम में एसआई अमित प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर नरेश त्यागी, पूरनपुर के एसएचओ, एसआई ललित कुमार, हेड कांस्टेबल जगवीर, माधोटांडा के एसएचओ अशोक पाल, कांस्टेबल सुमित और हितेश, इंस्पेक्टर केबी सिंह, और एसआई सुनील शर्मा शामिल थे। पंजाब पुलिस की टीम भी इस ऑपरेशन में शामिल रही।

गुरदासपुर में पुलिस चौकियों पर धमाके
पंजाब के गुरदासपुर में बंद पड़ी पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड हमले किए गए थे। गुरुवार को बख्शीवाल की पुलिस चौकी पर धमाका हुआ, जबकि शुक्रवार रात को वडाला बांगर की बंद चौकी को निशाना बनाया गया। दोनों चौकियां कर्मचारियों की कमी के कारण बंद थीं। धमाकों से आसपास के क्षेत्र में डर का माहौल बन गया था। वडाला बांगर की चौकी पर हुए धमाके के बाद रातभर पुलिस की गाड़ियां गश्त करती रहीं और सायरन की आवाजें गूंजती रहीं।

पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी वही हैं, जिन्होंने गुरदासपुर में पुलिस चौकियों पर हमला किया था। मामले की जांच और कार्रवाई जारी है।

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले में दुर्घटना, जीप पलटने से…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun