मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पवन सिंह के नए गाने का जलवा, रिलीज के 48 घंटे में 3.5 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड

पवन सिंह के नए गाने का जलवा, रिलीज के 48 घंटे में 3.5 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का जलवा हमेशा से बरकरार रहता है। उनकी फिल्मों और सुपरहिट गानों का क्रेज दर्शकों के बीच खूब देखने को मिलता है। इन दिनों पवन सिंह लगातार एक के बाद एक शानदार गाने रिलीज कर रहे हैं और अपने फैन्स का दिल जीत रहे हैं। इसी बीच उनका नया होली सॉन्ग सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

हाल ही में रिलीज हुए इस होली गाने ने आते ही धूम मचा दी है। महज 48 घंटों में इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में पवन सिंह और आस्था सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। दोनों की शानदार परफॉर्मेंस ने फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया है। अगर आपने अभी तक पवन सिंह और आस्था सिंह का यह धांसू डांस नहीं देखा, तो आप वाकई कुछ मिस कर रहे हैं।

“लहंगवा रंगब” गाने ने किया धमाल

पवन सिंह और शिवानी सिंह द्वारा गाया गया यह नया होली सॉन्ग “लहंगवा रंगब” लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसके वीडियो में पवन सिंह का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है। होली से कुछ दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को फैन्स ने जबरदस्त प्यार दिया है। सिर्फ दो दिनों में ही इसे 3.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जिससे साफ है कि यह गाना सुपरहिट हो चुका है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का दबदबा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह का नाम सुपरस्टार्स की लिस्ट में शुमार है। उन्होंने अपनी एक्टिंग और दमदार गायकी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। पवन सिंह न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं।

उनके फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने “देवरा बड़ा सतावेला”“सनम तेरी कसम”“सत्या”“तबादला”“धड़कन”, “लोहा पहलवान”, “मैंने उनको सजन चुन लिया”“शेर सिंह” जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। वहीं, भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी “सत्या”“धड़कन”“माँ तुझे सलाम” जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।अब देखना दिलचस्प होगा कि पवन सिंह का यह होली गाना आने वाले दिनों में और कितने नए रिकॉर्ड बनाता है।

Share This
अगला लेख → मुल्तानी मिट्टी से हो सकता है त्वचा को नुकसान, इस्तेमाल से प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun