मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

अक्षय की सबसे हिट जोड़ी इस एक्टर संग, कैटरीना पीछे छूट गई

अक्षय की सबसे हिट जोड़ी इस एक्टर संग, कैटरीना पीछे छूट गई

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूत बंगला’ फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन के दौर में है और दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर प्रियदर्शन कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा होते ही ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई थीं, क्योंकि दोनों ही फिल्मों में अक्षय एक खास अभिनेता के साथ नजर आने वाले थे, जिनके साथ उनकी जोड़ी ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

यह जोड़ी कोई और नहीं, बल्कि परेश रावल और अक्षय कुमार की है, जिन्होंने अब तक 21 फिल्मों में साथ काम किया है। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय की किसी भी अभिनेत्री के साथ इतनी सफल जोड़ी नहीं रही, जितनी परेश रावल के साथ रही है। हालांकि उन्होंने करीना कपूर और कटरीना कैफ के साथ भी कई हिट फिल्में की हैं, लेकिन परेश रावल के साथ उनकी जोड़ी एक खास मुकाम रखती है।

अब खबरें आ रही हैं कि यह सुपरहिट जोड़ी टूटने के कगार पर है। ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फिर से अनिश्चितता का माहौल है। यह फिल्म कई सालों से अटकी हुई है और बार-बार टलती जा रही है। सबसे पहले अक्षय कुमार की डेट्स को लेकर दिक्कतें सामने आईं। फिर कहा गया कि अक्षय की जगह कार्तिक आर्यन को लिया जा रहा है, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें भी हटा दिया गया।

अब एक और बड़ा झटका लगा है जब फिल्म के सबसे लोकप्रिय किरदार ‘बाबू भैया’ यानी परेश रावल ने फिल्म से अलग होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी। बताया जा रहा है कि उनका प्रोडक्शन टीम से तनाव हो गया है और अब स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने परेश रावल पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर कर दिया है।

इन घटनाओं के चलते ‘हेरा फेरी 3’ का भविष्य एक बार फिर अधर में लटकता नजर आ रहा है, और फैंस को इस पसंदीदा फ्रेंचाइज़ी की अगली किस्त का इंतजार और लंबा होता दिख रहा है।

Share This
अगला लेख → इजरायली दूतावास पर हमले में दो की हत्या, 'फ्री फिलिस्तीन' के…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun