मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पश्चिम एशिया तनाव का असर, अमृतसर एयरपोर्ट से 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

पश्चिम एशिया तनाव का असर, अमृतसर एयरपोर्ट से 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

पश्चिम एशिया में ईरान-इराक तनाव का असर अब भारतीय हवाई सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बुधवार को अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली करीब 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। अचानक लिए गए इस फैसले से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा और कई लोगों को अपनी यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ीं।

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, दुबई से अमृतसर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस (IX192) निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सकी। इसके अलावा कतर एयरवेज (QR548) की दोहा से आने वाली उड़ान, स्पाइस जेट (SG56) की दुबई से फ्लाइट, एयर इंडिया (AI170) की लंदन से और AI118 की बर्मिंघम से आने वाली उड़ान भी रद्द रहीं। शारजाह से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस (IX138) और इंडिगो (6E148) की फ्लाइट भी संचालित नहीं हो सकीं।

केवल आगमन ही नहीं, बल्कि अमृतसर से रवाना होने वाली कई उड़ानों पर भी असर पड़ा। इंडिगो (6E1427) की शारजाह जाने वाली फ्लाइट, कतर एयरवेज (QR549) की दोहा के लिए उड़ान, एयर इंडिया एक्सप्रेस (IX137) की शारजाह सेवा, स्पाइस जेट (SG55) की दुबई के लिए फ्लाइट और एयर इंडिया (AI117) की बर्मिंघम जाने वाली उड़ान भी रद्द कर दी गई।

एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, पश्चिम एशिया के कुछ हवाई मार्गों में सुरक्षा कारणों से बदलाव किया गया है। कुछ एयर रूट अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं और एयर ट्रैफिक नियंत्रण में भी परिवर्तन हुआ है। सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देते हुए उड़ानों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्रियों को टिकट रद्द कराने या नई तारीख तय करने के लिए एयरलाइंस से संपर्क करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की पुष्टि अवश्य करें। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही हालात सामान्य होंगे और हवाई मार्ग फिर से सुरक्षित घोषित किए जाएंगे, उड़ान सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

Share This
अगला लेख → ईरान-इजरायल जंग पर अखिलेश यादव का सवाल, मोदी सरकार से मांगा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun