मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

AAP के खिलाफ BJP की साजिश बेनकाब: जंतर-मंतर से CM भगवंत मान का बड़ा हमला

AAP के खिलाफ BJP की साजिश बेनकाब: जंतर-मंतर से CM भगवंत मान का बड़ा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जंतर-मंतर पर आयोजित एक रैली को वर्चुअल संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके नेताओं के खिलाफ एक साजिश रची गई, लेकिन अब वह साजिश देश के सामने बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जब भी पार्टी पर कोई संकट आया है, वह पहले से अधिक मजबूत होकर उभरी है।

सीएम मान ने कहा कि अरविंद केजरीवालमनीष सिसोदिया और पूरी आप नेतृत्व टीम चट्टान की तरह डटी हुई है और देश की राजनीति में बदलाव लाने की लड़ाई लड़ रही है। उनके अनुसार, आम आदमी पार्टी ने पारंपरिक राजनीति को मुद्दा-आधारित राजनीति की ओर मोड़ने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि अब अन्य दलों को भी अपने घोषणापत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार और बुनियादी ढांचे जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देनी पड़ रही है।

भगवंत मान ने आरोप लगाया कि पार्टी नेताओं को एक सुनियोजित रणनीति के तहत जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में सुधार तथा मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं से निजी संस्थानों के हित प्रभावित हुए, जिसके बाद झूठे मामलों के जरिए पार्टी नेताओं को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जेल में रहते हुए भी पंजाब के लोगों की चिंता की और मुफ्त बिजली, सिंचाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर निर्देश देते रहे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य का करीब 8000 करोड़ रुपये का ग्रामीण विकास फंड (RDF) रोका गया है और जीएसटी का बकाया भी समय पर नहीं दिया जा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐतिहासिक बाढ़ के दौरान घोषित 1600 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी पूरी तरह जारी नहीं की गई।

सीएम मान ने विश्वास जताया कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता आम आदमी पार्टी को 100 सीटों का समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अब एक राष्ट्रीय शक्ति के रूप में उभर चुकी है और उसे रोकना संभव नहीं है। उनके मुताबिक, पंजाब की जनता तानाशाही और नफरत की राजनीति को नकारकर विकास और ईमानदारी की राजनीति के साथ खड़ी है।

Share This
अगला लेख → पश्चिम एशिया तनाव का असर, अमृतसर एयरपोर्ट से 12 अंतरराष्ट्री…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun