पांच आई “I” से बनेगा आत्मनिर्भर भारत – PM मोदी
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के बीच हमें देश के लोगों के जीवन को तो बचाना ही है साथ ही साथ अर्थव्यवस्था को स्थिर भी करना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट की वजह से पहले की तुलना में अब दुनिया के अन्य देश बाकी देशों का साथ ज्यादा चाहते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि भारत को फिर से तेज विकास के पथ पर लाने के लिए,आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए पांच ‘आई’ बहुत ज़रूरी हैं। Intent, Inclusion, Investment, Infrastructure और Innovation
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अपनी ग्रोथ को जल्द वापस पा लेगा। वी विल गेट अवर ग्रोथ बैक। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के बीच 74 करोड़ लोगों के घर राशन पहुंचाया गया है। लॉकडाउन के दौरान सरकार ने गरीबों को आठ करोड़ से ज्यादा गैस सिलेंडरों को उनके घरों तक फ्री में पहुंचाया है। इसके अलावा प्राइवेट सेक्टरों के कर्मचारियों के खातों में ईपीएफ में सहायता की है।
मोदी ने कहा कि किसान अब अपनी शर्तों पर किसी भी राज्य में फसल को बेच सकता है। अब इलेक्ट्रोनिक ट्रेडिंग के जरिए से फसल को बेचा जा सकता है। इससे कई नए रास्ते खुलने जा रहे हैं। इसी तरह हमारे श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए लेबर रिफॉर्म भी किए जा रहे हैं।