मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

लखनऊ में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले

लखनऊ में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले

लखनऊ – कोरोना मरीजों की गिनती तेजी से बढ़ रही है और उसी के साथ राजधानी में हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को हॉटस्पॉट इलाकों की सूची में वजीरगंज का बारूदखाना व पारा के परसादी खेड़ा का नाम जुड़ गए। दो नये इलाको के साथ शहर में अब हॉटस्पॉट इलाकों की संख्या नौ हो गयी है। ज्ञात हो कि शनिवार को हरदोई रोड स्थित चरक हॉस्पिटल में तीन कोरोना मरीज मिलने पर अस्पताल के आस-पास के इलाके को हॉटस्पॉट बनाया गया।

कैंट थाना क्षेत्र वाल्मीकि बिहार को भी हॉट स्पॉट की सूची में डाला गया था वहां एक ही परिवार के 11 लोग कोरोना संक्रमित हो गए थे। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पारा के परसादी खेड़ा, तिरूपति बिहार में कोरोना के मरीज मिलने के बाद उसे हॉट स्पॉट बनाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। यहां अब तक कोरोना के कुल चार मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा वजीरगंज के बारूदखाना में भी कोरोना का एक मामला प्रकाश में आया है। जबकि तीन केस पहले के हैं। मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर इलाके को सील करते हुए हॉट स्पॉट बनाने की सिफारिश की गयी है। अब शहर के नौ इलाके हॉटस्पॉट हैं।

Share This
अगला लेख → आज का राशिफल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun