मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

पाकिस्तानी कबूतरबाज की गुहार, ‘मोदी साहब’ मेरा कबूतर वापस कर दीजिए

पाकिस्तानी कबूतरबाज की गुहार, ‘मोदी साहब’ मेरा कबूतर वापस कर दीजिए

नई दिल्ली – भारत और पाकिस्तान के बीच जासूसी किस्से अक्सर सुने जाते हैं, लेकिन इन दिनों एक कबूतर की जासूसी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल पाकिस्तान से एक कबूतर उड़कर भारत आ गया. आरोप है कि ये कबूतर भारत में जासूसी के लिए भेजा गया था.

कश्मीर के कठुआ जिले के मनयारी गांव के घर पर कबूतर पाया गया. जब उस घर में रहने वाली महिला ने देखा तो पाया कि उस कबूतर के पैरों में रिंग बंधी हुई है. जिस पर एक कोड लिखा हुआ था. कबूतर को पकड़ने के साथ ही स्थानीय अधिकारी हरकत में आ गए.बात आगे बढ़ी तो पता चला कि ये कबूतर बॉर्डर के दूसरी तर वाले गांव बग्‍गा-शकरगढ़ के रहने वाले हबीबुल्‍ला का है. हबीबुल्ला ने बताया कि कबूतर का जोड़ा है और जोड़े का एक कबूतर उड़कर सीमा के पार चला गया. हबीबुल्‍ला ने कहा, “यह मेरा कबूतर है और पालतू कबूतर है. यह आतंकवादी नहीं हो सकता है और न ही जासूस है.

कबूतर को लेकर हबीबुल्ला ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी से कबूतर वापस लौटाने की गुहार लगाई. उसने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, “मोदी साहब, मुझे मेरा कबूतर वापस कर दीजिए. मैं उससे बहुत प्यार करता हूं. वह मेरे परिवार का सदस्य है. यह मेरी जान है. इससे मुझे बहुत प्यार है.”

Share This
अगला लेख → कभी खाया है मुर्गी का 'हरा' अंडा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun