मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने कश्मीर पर उगला जहर, भारत को दी फिर धमकी

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने कश्मीर पर उगला जहर, भारत को दी फिर धमकी

पाकिस्तान लंबे समय से भारत के खिलाफ आतंकी साजिशों में लिप्त रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिसका जवाब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिया था। पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने इस घटना से पहले और बाद में भारत के खिलाफ कई बार उकसाऊ बयान दिए हैं। हाल ही में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को जायज ठहराने की कोशिश की और एक बार फिर भड़काऊ भाषण दिया।

आसिम मुनीर कराची में पाकिस्तानी नौसेना अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में शामिल हुए थे। इस दौरान अपने भाषण में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा कश्मीरियों के साथ खड़ा रहेगा। मुनीर ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारत ने हमला किया, तो पाकिस्तान उसका जवाब देगा। उन्होंने भारत और कश्मीर को लेकर कई विवादास्पद बातें भी कहीं।मुनीर के कश्मीर और आतंकवाद पर बयान

हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुनीर ने कहा, “भारत जिसे आतंकवाद कहता है, वह एक वैध संघर्ष है। पाकिस्तान कश्मीरियों का समर्थन हमेशा जारी रखेगा।” इसके साथ ही उन्होंने दावा किया, “अगर भारत भविष्य में कोई हमला करता है, तो पाकिस्तान उसका करारा जवाब देगा। हमने 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक को नाकाम किया था और अब ऑपरेशन सिंदूर को भी।

“भारत-पाकिस्तान तनाव की पृष्ठभूमिपहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 100 से अधिक आतंकियों को ढेर किया था। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर सहमति बनी थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय नौसेना भी पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार थी और उसने लक्ष्य निर्धारित कर लिए थे, लेकिन उसे कार्रवाई का आदेश नहीं मिला।

Share This
अगला लेख → पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलेगा? CM रेखा गुप्ता ने …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun