मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

पाकिस्तान टेस्ट इतिहास में पहली बार एक गेंदबाज ने 38 साल की उम्र में हैट्रिक ली, सभी हैरान

पाकिस्तान टेस्ट इतिहास में पहली बार एक गेंदबाज ने 38 साल की उम्र में हैट्रिक ली, सभी हैरान

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच रावलपिंडी में खे जा रहे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट का आज पहला दिन है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम बुरी तरह से लड़खड़ा गई। पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की धज्जियां उड़ा दीं, और इस दौरान पाकिस्तान के 38 वर्षीय स्पिनर नोमान अली ने शानदार हैट्रिक लेकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। नोमान अली ने अपने तीसरे ओवर की पहली 3 गेंदों पर लगातार 3 विकेट लेकर इतिहास रच डाला। इस तरह वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले पाकिस्तानी स्पिनर बन गए।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की शुरुआत बेहद खराब रही, और टीम ने 37 रन के भीतर ही अपने 4 विकेट खो दिए। फिर 12वें ओवर में नोमान अली ने तीसरा ओवर डालते हुए एक के बाद एक तीन विकेट चटकाए। उन्होंने पहले गेंद पर जस्टिन ग्रीव्स, दूसरी पर टेविन इमलाच और तीसरी पर केविन सिंक्लेयर को आउट किया। ग्रीव्स और सिंक्लेयर दोनों कैच आउट हुए, जबकि इमलाच को LBW आउट किया गया। ग्रीव्स ने एक रन बनाया, लेकिन बाकी दोनों बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके। इस समय तक वेस्टइंडीज की टीम 18 ओवर में 64 रन पर 8 विकेट खो चुकी थी।

पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक 5 बार हैट्रिक लेने का कारनामा हो चुका है। नोमान अली से पहले वसीम अकरम, मोहम्मद सामी और नसीम शाह ने भी टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक ली थी। वसीम अकरम के नाम टेस्ट क्रिकेट में 2 हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुल 43 गेंदबाजों ने 47 बार हैट्रिक ली है, जिनमें सिर्फ 4 गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने 2 टेस्ट हैट्रिक ली हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के ह्यूग ट्रम्बल और जिम्मी मैथ्यूज, और बाद में वसीम अकरम और इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम शामिल है।

Share This
अगला लेख → IND vs ENG: वरुण चक्रवर्ती ने साझा किया अपनी सफलता का राज, क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun