मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पिता के बाद बेटा इंग्लैंड का कप्तान बना, 19 साल के युवा ने भारत के खिलाफ सीरीज से पहले रचा नया इतिहास

पिता के बाद बेटा इंग्लैंड का कप्तान बना, 19 साल के युवा ने भारत के खिलाफ सीरीज से पहले रचा नया इतिहास

माइकल वॉन, जो अपने समय में इंग्लैंड के जाने-माने क्रिकेटर और टीम के सफल कप्तान रहे, आजकल क्रिकेट मैचों में कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं। अब उनके बेटे आर्ची वॉन ने भी उनके नक्शे-कदम पर चलते हुए अपने पिता का नाम रोशन किया है। आर्ची वॉन को इंग्लैंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जिससे उनके पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

22 जनवरी से भारत और इंग्लैंड की सीनियर टीमों के बीच होने वाली टी-20 सीरीज से पहले आर्ची को यह जिम्मेदारी दी गई है। आर्ची वॉन साउथ अफ्रीका दौरे पर इंग्लैंड की अंडर-19 टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। इस दौरे के तहत 17 जनवरी से शुरू होने वाली यूथ वनडे सीरीज और 26 जनवरी से शुरू होने वाली यूथ टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

आर्ची ने कप्तानी मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मुझे प्रैक्टिस कैंप के दौरान यह खबर मिली, और यह मेरे लिए एक खास पल था। इंग्लैंड के लिए खेलना अपने आप में गर्व की बात है, लेकिन टीम की लीडरशिप संभालना और भी खास है। अगर कोई मुझसे एक साल पहले कहता कि मैं अंडर-19 टीम का कप्तान बनूंगा, तो मैं यकीन नहीं करता। यह सब बहुत जल्दी हुआ। मैं कड़ी मेहनत करता रहूंगा और विनम्र बना रहूंगा।”

आर्ची वॉन के अलावा इंग्लैंड की अंडर-19 टीम में बेन डॉकिन्स, जेम्स मिंटो, हैरी मूर, थॉमस रेव, आर्यन सावंत, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, जैक होम, जेम्स इसबेल, एडी जैक, बेन मेयस, नाव्या शर्मा, अलेक्जेंडर वेड, फरहान अहमद तज़ीम अली शामिल हैं। वनडे टीम में केश फोन्सेका और जो मूरेस को भी जगह दी गई है।

गौरतलब है कि माइकल वॉन ने भी अपने समय में 1993-94 सीजन में इंग्लैंड की अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी। अब उनके बेटे ने उसी पद को संभालकर एक नई शुरुआत की है।

Share This
अगला लेख → दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का मास्टरस्ट्रोक , आरक्षण के म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun