मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का मास्टरस्ट्रोक , आरक्षण के मुद्दे पर PM मोदी को भेजा पत्र

दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का मास्टरस्ट्रोक , आरक्षण के मुद्दे पर PM मोदी को भेजा पत्र

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। वे लगातार जनता के बीच जाकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है।

केजरीवाल ने इस चिट्ठी में प्रधानमंत्री से अपील की है कि दिल्ली के जाट समाज को केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल किया जाए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने दिल्ली के जाट समाज को धोखा दिया है। उनका कहना है कि दिल्ली में ओबीसी दर्जा प्राप्त जाट और अन्य सभी जातियों को केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल करना जरूरी है।

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दस सालों से जाट समाज को ओबीसी आरक्षण के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि 2015 में जाट नेताओं से वादा किया गया था कि दिल्ली के जाट समाज को केंद्र की ओबीसी सूची में जगह दी जाएगी। 2019 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी यह वादा दोहराया था।

आम आदमी पार्टी प्रमुख ने सवाल उठाया कि जब राजस्थान के जाट समाज के छात्रों को डीयू में आरक्षण का लाभ मिलता है, तो दिल्ली के जाट समाज के छात्रों को क्यों नहीं मिलता? उन्होंने कहा कि केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल न होने के कारण दिल्ली के जाट समाज के हजारों छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे केंद्रीय संस्थानों में प्रवेश नहीं मिल पाता।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने दिल्ली की जनता से झूठे वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली के ओबीसी सूची में होने के बावजूद जाट समाज को उनके अधिकारों से वंचित रख रही है। उन्होंने पीएम मोदी को उनके वादे की याद दिलाते हुए कहा कि अब तक जाट समाज को उनका हक नहीं मिला है।

Share This
अगला लेख → क्या अजित पवार की पार्टी में शामिल होंगे शरद गुट के सांसद ? …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun