पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करना अब बेहद आसान है, जानें कैसे
वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए पीएफ खाते की जानकारी जानना एक आम जरूरत होती है। कई सवाल होते हैं, जैसे कि कंपनी पीएफ में कितना योगदान कर रही है, ब्याज कितना मिल रहा है, खाता शेष कितना है, और पुराने पीएफ का क्या हुआ। इन सभी सवालों का जवाब आपको नियमित रूप से अपने पीएफ बैलेंस की जांच करने से मिल सकता है। पीएफ बैलेंस चेक करना बेहद सरल है, और इसके लिए आप निम्नलिखित तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:
- मिस्ड कॉल
यदि आपका मोबाइल नंबर आपके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) से जुड़ा हुआ है, तो आप 9966044425 पर मिस्ड कॉल करके पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। मिस्ड कॉल करने के बाद आपको ईपीएफओ से एक संदेश मिलेगा जिसमें आपके पीएफ खाते का बैलेंस होगा। - एसएमएस के माध्यम से
आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 7738299899 पर “EPFOHO UAN ENG” लिखकर एसएमएस भेज सकते हैं। “ENG” इंग्लिश के लिए है, और यदि आप अन्य भाषा में जानकारी चाहते हैं, तो उस भाषा के पहले तीन अक्षर लिखें। - ईपीएफओ पोर्टल
ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, ‘कर्मचारी’ सेक्शन में ‘सदस्य पासबुक’ पर क्लिक करें। यहां, अपना यूएएन और पासवर्ड दर्ज करके आप अपना पीएफ बैलेंस और पासबुक देख सकते हैं। - उमंग ऐप
उमंग ऐप के जरिए भी आप अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इस ऐप को सरकार ने नागरिकों के लिए विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से लॉन्च किया है। इस ऐप का इस्तेमाल कर आप पीएफ पासबुक देख सकते हैं और क्लेम भी सबमिट कर सकते हैं।