मुनाफ़ा कराने मे सोना निकल आगे, पिछले 6 साल में दिया 200 प्रतिशत का रिटर्न
बीते कुछ सालों में सोने ने निवेशकों को दिया है शानदार रिटर्न? जी हां, सोने ने न सिर्फ शेयर बाजार को पीछे छोड़ा, बल्कि निवेशकों के लिए बन गया है एक सुनहरा अवसर।
मई 2019 से जून 2025 तक सोने की कीमत 30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1 लाख रुपये के पार पहुंच गई। यानी, लगभग 6 सालों में 200% का शानदार रिटर्न! दूसरी ओर, निफ्टी-50 ने दिया सिर्फ 120% रिटर्न। 2015 के बाद से सोना ज्यादातर सालों में सेंसेक्स और निफ्टी से बेहतर रहा है।
2016 में 11.35%, 2019 में 23.79%, 2020 में 27.97%, और 2025 में अब तक 30.40% का रिटर्न!*
आखिर सोने की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? सोना हमेशा से रहा है एक सुरक्षित निवेश। आर्थिक अनिश्चितता, बढ़ती महंगाई, भू-राजनीतिक तनाव, जैसे कि कोरोना महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध, और हाल ही में अमेरिकी टैरिफ की अनिश्चितता – इन सबने सोने की डिमांड को आसमान छूने पर मजबूर किया। केंद्रीय बैंकों की ताबड़तोड़ खरीदारी ने भी इसमें इजाफा किया।
एक्सपर्ट्स कहते हैं – बिल्कुल! अमेरिकी फेडरल रिजर्व और दूसरे केंद्रीय बैंकों की ब्याज दरों में कटौती से सोने को और समर्थन मिलेगा। Ya Wealth के डायरेक्टर अनुज गुप्ता का अनुमान है कि 2025 के अंत तक सोना 3,500-3,700 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस या MCX गोल्ड 1,03,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
कीमतें ज्यादा बढ़ने के बाद डिमांड में थोड़ी कमी आ सकती है। एक्सपर्ट्स की सलाह है – अगर कीमतें गिरें, तो इसे खरीदने का मौका समझें। लंबे समय तक बड़ी गिरावट की उम्मीद कम है। अगर आपने 5-6 साल पहले सोने में निवेश किया है, तो अब आंशिक मुनाफा बुक करने का समय हो सकता है।