पीएम मोदी और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी, दाऊद के गुर्गे का नाम आया सामने
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम पर धमकी देने के मामले में कामरान खान नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, खान ने कल शाम मुंबई पुलिस के कंट्रोल नंबर पर फोन किया था और दावा किया था कि उसे दाऊद इब्राहिम के गुर्गों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने के लिए कहा था. साथ ही फोन करने वाले ने यह भी कहा कि अगर उसका मेडिकल नहीं कराया गया तो वह जेजे हॉस्पिटल को बम से उड़ा देगा.
जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और कॉल करने वाले को ट्रेस कर लिया, जहां पुलिस ने कॉल करने वाले को मुंबई के चुनभट्टी इलाके से हिरासत में लिया. मुंबई की आजाद मैदान पुलिस ने युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 505(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.