मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पीएम मोदी 19 फरवरी को आएंगे संभल, श्री कल्कि धाम का करेंगे शिलान्यास

पीएम मोदी 19 फरवरी को आएंगे संभल, श्री कल्कि धाम का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर संभल पहुंचे। यहां उन्होंने 19 फरवरी को ऐंचोड़ा कंबोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा होने वाले श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये. इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की.

संभल के ऐंचोड़ा कंबोह में श्री कल्कि धाम का शिलान्यास कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से होने जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया है. सीएम ने कार्यक्रम स्थल, गर्भगृह, मंच और हेलीपैड का भी निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने चल रही सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होनी चाहिए.

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं. आयोजन स्थल और आसपास के इलाकों को समतल कर दिया गया है. साथ ही गड्ढों को मिट्टी से भर दिया गया है. इसके अलावा छह हेलीपैड भी बनाये जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से गर्भगृह में प्रवेश और वीवीआईपी समेत अन्य दर्शनार्थियों के बारे में जानकारी ली. सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगंतुकों विशेषकर संतों को कोई असुविधा न हो।

Share This
अगला लेख → Mathura : बस से टकराई कार में लगी भीषण आग , जिंदा जल गए चार …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun