मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पीएम Sheikh Hasina का इस्‍तीफा , सेना ने संभाला देश का कमान

पीएम Sheikh Hasina का इस्‍तीफा , सेना ने संभाला देश का कमान

बांग्लादेश में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच एक बड़े राजनीतिक तख्तापलट की भी खबरें आ रही हैं. प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद सेना ने कमान अपने हाथ में ले ली है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकार-उज-जमां ने कहा है कि प्रधानमंत्री हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और देश को अंतरिम सरकार चलाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि हम देश में शांति बहाल करेंगे. हम नागरिकों से हिंसा रोकने का आग्रह करते हैं। हम पिछले कुछ हफ्तों में हुई सभी हत्याओं की जांच करेंगे. सेना प्रमुख ने प्रदर्शनकारियों से कहा, “तोड़फोड़ और आगजनी हिंसा से दूर रहें. आप लोग स्थिति को सुधारने के लिए हमारे साथ मिलकर काम करेंगे. हिंसा से कुछ हासिल नहीं होगा. संघर्ष और अराजकता से दूर रहें.” उन्होंने कहा, “जो मारा गया उस पर न्याय होगा। हमने सभी पार्टियों से बात की। हमने एक नहीं बल्कि नबारा की। अब सब शांति से होगा।”

बता दें कि शेख हसीना इस्तीफा देकर देश छोड़कर भाग गई हैं। पड़ोसी देश में दशकों में हुई सबसे भीषण हिंसा में 100 से अधिक लोग मारे गए। जैसे ही हजारों प्रदर्शनकारियों ने ढाका में उनके आधिकारिक आवास गण भवन पर धावा बोला, खबरें सामने आईं कि हसीना और उनकी बहन शेख रेहाना “सुरक्षित ठिकाने” के लिए निकल गई हैं। उन्हें सेना के हेलीकॉप्टर से भारत लाया गया. बांग्लादेशी दैनिक प्रथम अलो की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री के जाने के बाद हजारों प्रदर्शनकारियों ने ढाका में उनके आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया। अटकलें हैं कि शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है

Share This
अगला लेख → UP में अगले 24 घंटे होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी कि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun