मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पुजारी का पोता चुनमुन झा कैसे बना अपराधी? लोजपा नेता की हत्या से हुआ चर्चा में

पुजारी का पोता चुनमुन झा कैसे बना अपराधी? लोजपा नेता की हत्या से हुआ चर्चा में

बिहार के अररिया जिले में एसटीएफ ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत कुख्यात अपराधी चुनमुन झा उर्फ राकेश झा को मुठभेड़ में मार गिराया। अपराध की दुनिया में उसका सफर छोटी-मोटी चोरियों से शुरू हुआ था, लेकिन समय के साथ वह बड़े अपराधों में शामिल होता चला गया। साल 2021 में पूर्णिया में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता अनिल उरांव के अपहरण और हत्या के मामले में उसका नाम सामने आया, जिसके बाद वह पुलिस के निशाने पर आ गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ ने उस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

बताया जाता है कि अररिया में चोरी और शराब बरामदगी के मामलों में आरोपी बनने के बाद चुनमुन झा ने पूर्णिया की हाउसिंग कॉलोनी में अपने दादा के घर में शरण ली थी। उसके दादा पंचमुखी मंदिर के प्रधान पुजारी हैं। इसी दौरान वह अभिषेक सिंह नाम के युवक के संपर्क में आया और वहां अपराधियों को प्रशिक्षण देने का काम करने लगा। धीरे-धीरे वह कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह के संपर्क में भी आ गया, जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों में तेजी आई।

2021 में जब लोजपा नेता अनिल उरांव का अपहरण कर फिरौती मांगी गई और फिर तीन दिन बाद उनकी लाश भुटहा मोड़ के पास मिली, तो इस हत्याकांड ने पूरे बिहार में सनसनी फैला दी। इस मामले में चुनमुन झा का नाम भी उभरकर सामने आया था।

इसके बाद वह अररिया लौट आया और अपने पिता विनोद झा के साथ रहने लगा। जुलाई 2024 में पूर्णिया के एक मशहूर तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से 3.70 करोड़ रुपये की लूट में भी उसका नाम चर्चा में आया। इस कांड के बाकी अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन चुनमुन झा फरार रहा। इस बीच, पलासी के मुखिया पर जानलेवा हमले में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

हाल ही में आरा के तनिष्क शोरूम में करीब 10 करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूट में भी उसका नाम सामने आया, जिससे पुलिस ने उसकी तलाश और तेज कर दी। पूर्णिया पुलिस ने उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन इससे पहले ही अररिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में चुनमुन झा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। इस तरह बिहार के कुख्यात अपराधी की आपराधिक गतिविधियों पर हमेशा के लिए विराम लग गया।

Share This
अगला लेख → कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ीं, एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करने …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun