मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : महिला बाउंसर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

UP : महिला बाउंसर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस ने एक महिला बाउंसर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी अमरनाथ वर्मा को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अयोध्या निवासी अमरनाथ वर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता पहले से विवाहित थी, लेकिन तलाक के बाद एक कार्यक्रम के दौरान अमरनाथ वर्मा से उसकी मुलाकात हुई। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी, और महिला का आरोप है कि अमरनाथ ने उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शांत करा दिया।

आरोप यह भी है कि अमरनाथ ने शादी का वादा कर महिला से 10 लाख रुपये ले लिए। बाद में, जब महिला को अहसास हुआ कि वह धोखे का शिकार हो रही है, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। लगातार नंबर बदलने और पुलिस को चकमा देने की कोशिशों के बावजूद, अमरनाथ को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी सेंट्रल ज़ोन रविनाथ त्यागी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई की। जांच में पता चला कि आरोपी लखनऊ से फरार होकर नोएडा में छिपा हुआ था। अमरनाथ पर आजमगढ़ में भी धोखाधड़ी और ठगी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके अन्य अपराधों की जांच कर रही है।

Share This
अगला लेख → भारतीय रिज़र्व बैंक के नए गवर्नर बने संजय मल्होत्रा ,शक्तिका…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun