मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पुणे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के 101 मरीज, एक की मौत, जानें स्वास्थ्य मंत्री का बयान

पुणे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के 101 मरीज, एक की मौत, जानें स्वास्थ्य मंत्री का बयान

महाराष्ट्र के पुणे में ‘गुइलेन-बैरे सिंड्रोम’ (जीबीएस) से संक्रमित मरीजों की संख्या 100 से अधिक हो चुकी है। इनमें से एक सोलापुर निवासी की मौत भी हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री, प्रकाशराव अबितकर ने बताया कि इस संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से काम कर रहा है और जल्द ही विशेषज्ञों की टीम अपनी राय देगी। सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि पुणे में इस विकार से प्रभावित मरीजों की संख्या 101 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “हमें जल्द ही डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम की रिपोर्ट मिलेगी। पुणे नगर निगम और राज्य स्वास्थ्य विभाग पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि इस बीमारी का प्रसार न हो। फिलहाल 101 संदिग्ध मरीज हैं, जिनमें से 73 को जीबीएस का पता चला है और एक मौत हो चुकी है।”

जीबीएस से हुई पहली मौत अधिकारियों के अनुसार, यह महाराष्ट्र में जीबीएस के कारण हुई पहली मौत हो सकती है। सोलापुर के रहने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने पुणे में संक्रमण का शिकार होने के बाद 18 जनवरी को सोलापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज शुरू करवाया था। वहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन रविवार को उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि मृत्यु के बाद की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह संकेत मिला कि मरीज जीबीएस से संक्रमित था। मृतक के रक्त के नमूने आगे की जांच के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) भेजे गए हैं।

जीबीएस क्या है? जीबीएस एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल विकार है, जिसमें शरीर के कुछ हिस्से सुन्न हो जाते हैं और मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है। इसके साथ ही हाथ-पैरों में गंभीर कमजोरी जैसे लक्षण होते हैं। यह बीमारी आम तौर पर वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण के कारण होती है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करती है।

डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम पुणे पहुंची स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम पुणे में स्थिति का आकलन करने के लिए पहुंच चुकी है। पुणे नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रभावित इलाकों में निगरानी रखे हुए हैं। अब तक 25,578 घरों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमें पुणे नगर निगम, चिंचवड नगर निगम और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के घर शामिल हैं।

Share This
अगला लेख → गोंडा में सरकारी रिकॉर्ड्स में बदलाव का हुआ खुलासा , डीएम ने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun