मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पुतिन से मिलने के लिए 40 मिनट इंतजार करता रहा पाकिस्तान, झल्लाकर बैठक में घुसे PM शहबाज शरीफ

पुतिन से मिलने के लिए 40 मिनट इंतजार करता रहा पाकिस्तान, झल्लाकर बैठक में घुसे PM शहबाज शरीफ

तुर्कमेनिस्तान में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ उस वक्त असहज स्थिति में आ गए, जब उन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। यह घटना स्थायी तटस्थता की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इंटरनेशनल फोरम फॉर पीस एंड ट्रस्ट के दौरान सामने आई, जिसमें दुनिया के कई शीर्ष नेता शामिल हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, शहबाज शरीफ को पुतिन से मुलाकात के लिए करीब 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान वह अपने विदेश मंत्री इशाक डार के साथ एक कमरे में मौजूद थे, लेकिन तय समय तक रूसी राष्ट्रपति वहां नहीं पहुंचे। लंबे इंतजार के बाद शरीफ झल्लाते हुए अपनी सीट से उठे और बगल में चल रही व्लादिमीर पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन की बंद कमरे की बैठक में पहुंच गए।

हालांकि, वहां भी उनकी मुलाकात सफल नहीं हो सकी। रिपोर्ट के अनुसार, शरीफ को करीब 10 मिनट बाद ही उस बैठक से बाहर आना पड़ा, जिससे उन्हें एक बार फिर निराशा हाथ लगी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रशियन टुडे द्वारा साझा किया गया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शहबाज शरीफ को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने इसे “अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती” करार दिया, जबकि कुछ ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पुतिन ऐसे नेताओं पर समय नहीं गंवाना चाहते। एक यूजर ने तुलना करते हुए लिखा कि यह स्थिति शादी में बिना बुलाए घुसने वाले रिश्तेदार जैसी लग रही थी। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया से हटा लिया गया।

गौरतलब है कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अशगाबात में आयोजित किया गया था, जिसमें व्लादिमीर पुतिन, रेसेप तैयप एर्दोगन, शहबाज शरीफ सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख शामिल हुए। इस घटनाक्रम ने कूटनीतिक हलकों में भी चर्चा को जन्म दिया है और पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This
अगला लेख → जाति नहीं योग्यता की राजनीति: नितिन नबीन के जरिए पीएम मोदी क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun