मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी बीजेपी को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, मिशन-27 से पहले पंचायत चुनाव होंगे सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा

यूपी बीजेपी को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, मिशन-27 से पहले पंचायत चुनाव होंगे सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है, लेकिन यह जिम्मेदारी आसान नहीं मानी जा रही। 14 दिसंबर को होने वाले प्रदेश अध्यक्ष चुनाव से पहले 13 दिसंबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी की जानी है। चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय पार्षदों के चुनाव के लिए मतदाता सूची भी जारी कर दी है। इस पूरी प्रक्रिया पर प्रदेश की सियासत की नजरें टिकी हुई हैं।

यह चुनाव इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि नए प्रदेश अध्यक्ष को एक साथ कई मोर्चों पर पार्टी को संभालना होगा। एक तरफ 2026 के पंचायत चुनाव और दूसरी तरफ 2027 के विधानसभा चुनाव पार्टी के सामने हैं। इसके साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में मिले झटके से संगठन को उबारना भी नई नेतृत्व की सबसे बड़ी परीक्षा होगी।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, नए अध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती सामाजिक और चुनावी संतुलन साधने की होगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने OBC और दलित वर्ग के बड़े हिस्से को अपने पक्ष में कर लिया, जिसके चलते बीजेपी प्रदेश में 80 में से सिर्फ 33 सीटों पर सिमट गई। इस नतीजे ने पार्टी की जमीनी रणनीति और संगठनात्मक तालमेल पर गंभीर सवाल खड़े किए।

अब नए प्रदेश अध्यक्ष को छिटके हुए वोट बैंक को दोबारा जोड़ने की जिम्मेदारी निभानी होगी। पंचायत चुनाव 2026 में संगठन की जमीनी पकड़ की असली परीक्षा होगी, जबकि विधानसभा चुनाव 2027 सत्ता का रास्ता तय करेंगे। ऐसे में सामाजिक समीकरण, संगठनात्मक अनुशासन और चुनावी रणनीति—तीनों को एक साथ साधना नए अध्यक्ष के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

चुनाव प्रक्रिया के लिहाज से देखें तो प्रदेश अध्यक्ष का चयन केवल औपचारिकता नहीं है। जारी मतदाता सूची के अनुसार, कुल 425 प्रदेश परिषद सदस्य इस चुनाव में वोट डालेंगे। इसके अलावा 5 लोकसभा सांसद, 8 विधान परिषद सदस्य, 26 विधायक, साथ ही जिलों और महानगरों के अध्यक्ष भी इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं। यह संरचना बताती है कि फैसला व्यापक संगठनात्मक सहमति से होगा।

प्रदेश अध्यक्ष के लिए 13 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक नामांकन होगा, जबकि 14 दिसंबर को नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। संभावित चेहरों में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है, वहीं धर्मपाल लोधी के नाम की भी संगठन में चर्चा है।

प्रदेश अध्यक्ष के ऐलान के मौके पर बीजेपी इसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन बनाने की तैयारी में है। कार्यक्रम में सभी जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, विधायक और संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। यह आयोजन केवल एक पद की घोषणा नहीं, बल्कि मिशन-27 से पहले पार्टी की एकजुटता और चुनावी तैयारी का संदेश देने वाला मंच माना जा रहा है।

Share This
अगला लेख → पुतिन से मिलने के लिए 40 मिनट इंतजार करता रहा पाकिस्तान, झल्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun