मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पुलवामा में सुरक्षाबलों ने जदुरा इलाके में 3 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया, एक जवान भी शहीद

पुलवामा में सुरक्षाबलों ने जदुरा इलाके में 3 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया, एक जवान भी शहीद

जम्मू – जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मार गिराए जा चुके हैं. वहीं गंभीर रूप से घायल हुए एक जवान भी शहीद हो गया है. कश्मीर जोन पुलिस ने बताया, पुलिस और सुरक्षाबल मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. पुलवामा के जदुरा इलाके में शनिवार देर रात मुठभेड़ शुरू हुई थी. फिलहाल इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है.

जानकारी के मुताबिक इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी, इसके बाद उन्होंने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के जदूरा में इलाके को घेर कर तलाश अभियान चलाया. तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी इसके बाद यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया.

इससे पहले कश्मीर में एक पंचायत सदस्य (पंच) की हत्या के लिए जिम्मेदार दो आतंकवादी शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में मारे गए चार आतंकवादियों में शामिल थे. अल बदर जिला कमांडर शकूर राथर और उसका साथी किल्लूर इलाके में मुठभेड़ के दौरान मारे गए चार आतंकवादियों में से थे. किल्लूर में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में विशेष जानकारी के बाद पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम द्वारा ऑपरेशन शुरू किया गया और किल्लूर क्षेत्र में घेराबंदी कर दी गई. एक आतंकवादी ने पहले मुठभेड़ के दौरान आत्मसमर्पण कर दिया.

Share This
अगला लेख → मुहर्रम पर दफन नहीं होंगे ताजिये, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अनुमत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun