पुलिसकर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा – CM योगी
कानपुर – देर रात बदमाश के घर दबिश देने गए पुलिसकर्मियों पर हुए हमले में आठ जाबाज़ पुलिस के जवान शहीद हो गए,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी वही घायल पुलिस के जवानो का हालचाल जाना ।
CM ने कहा की घटना दुखद है और इस घटना के बाद से पुलिस अफसर इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियो के खिलाफ कार्यवाही के लिए टीमें गठित कर कार्यवाही की जा रही है । पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए है। पुलिस जवानों से जो असलहे छीने गए थे उनमे से कुछ बरामद हुए है
सीएम योगी बोले घटना के जिम्मेदार अपराधियो को बख्शा नही जाएगा पुलिसकर्मियों की शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे,पुलिसकर्मी स्वयं के सुख चैन को भूलकर लगातार काम कर रहे है,दिन भर की ड्यूटी के बाद भी माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है ।
मेरी परिजनों के साथ संवेदना है और हमारी सरकार नागरिकों की सुरक्षा के साथ साथ शासन प्रणाली से जुड़े हर व्यक्ति हर परिवार के साथ खड़ी है ।
योगी ने कहा शहीद के परिवार के सदस्यों को शासकीय सेवा में लेने के साथ ही असाधारण पेंशन दी जाएगी परिवार को 1 करोड़ रु की आर्थिक सहायता भी सरकार देगी