मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पुलिस का बड़ा खुलासा: ज्योति मल्होत्रा ने हमले के बाद पाक से संपर्क किया

पुलिस का बड़ा खुलासा: ज्योति मल्होत्रा ने हमले के बाद पाक से संपर्क किया

चंडीगढ़: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं। रविवार को हरियाणा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां ज्योति को अपनी जासूसी नेटवर्क में शामिल करने की योजना बना रही थीं। फिलहाल, ज्योति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले सैन्य तनाव के दौरान, ज्योति का संपर्क नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक अधिकारी से था।

हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि ज्योति के पास कोई संवेदनशील रक्षा जानकारी नहीं थी, जिसे उसने साझा किया हो, लेकिन वह सीधे पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी (PIO) के संपर्क में थी। उन्होंने यह जानकारी हिसार में मीडिया से बातचीत के दौरान दी।

एसपी सावन ने कहा, “बिलकुल स्पष्ट है कि पाकिस्तान उसे एक ‘एसेट’ यानी जासूसी संपर्क के रूप में तैयार कर रहा था। वह अन्य यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया पर प्रभावशाली लोगों के संपर्क में थी, जिनका संबंध भी PIO से था। यह एक अलग तरह का युद्ध है, जिसमें दुश्मन देश सोशल मीडिया के प्रभावशाली लोगों के माध्यम से अपना नैरेटिव फैलाने की कोशिश करते हैं।”

गिरफ्तारी और पूछताछ:
33 वर्षीय ज्योति मल्होत्रा को शुक्रवार को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

एसपी सावन ने बताया कि हरियाणा पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा, “हम उनकी यात्रा, वित्तीय लेन-देन, किन लोगों से मिलीं, इसका पूरा विवरण खंगाल रहे हैं। साथ ही केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में भी हैं।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास से जब्त किए गए लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का फोरेंसिक विश्लेषण किया जाएगा। इससे यह स्पष्ट होगा कि उन्होंने क्या सूचनाएं साझा कीं। साथ ही ये भी सामने आया कि वह एक प्रायोजित यात्रा पर पाकिस्तान गई थीं।

Share This
अगला लेख → IPL में डबल रिप्लेसमेंट की घोषणा, RCB ने जिम्बाब्वे के तूफान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun