मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

IPL में डबल रिप्लेसमेंट की घोषणा, RCB ने जिम्बाब्वे के तूफानी गेंदबाज को किया शामिल

IPL में डबल रिप्लेसमेंट की घोषणा, RCB ने जिम्बाब्वे के तूफानी गेंदबाज को किया शामिल

    आईपीएल 2025 में अब तक कुल 60 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान तीन टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, जबकि चार टीमें इस दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। अब सिर्फ एक स्थान बचा है, जिसे हासिल करने के लिए तीन टीमों – मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स – के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि चौथी टीम कौन बनेगी जो प्लेऑफ में पहुंचेगी।

    इस बीच, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने-अपने दल में बदलाव की घोषणा की है। कोलकाता ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल के स्थान पर घरेलू क्रिकेटर शिवम शुक्ला को टीम में शामिल किया है। पॉवेल को टॉन्सिल की सर्जरी करानी है, जिस कारण वह सीजन के बाकी मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। शिवम शुक्ला, जो मध्य प्रदेश की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, उन्हें 30 लाख रुपये में साइन किया गया है। KKR अपना आखिरी मैच 25 मई को दिल्ली में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी, और देखना दिलचस्प होगा कि क्या शिवम को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं।

    वहीं, आरसीबी ने भी अपने तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी की जगह नया नाम शामिल किया है। अब जिम्बाब्वे के अनुभवी पेसर ब्लेसिंग मुजारबानी RCB से जुड़ेंगे। यह बदलाव 26 मई 2025 से लागू होगा, यानी वह प्लेऑफ में टीम के लिए गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। मुजारबानी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 70 टी20 मैचों में 78 विकेट झटक चुके हैं और साथ ही 12 टेस्ट और 55 वनडे मैचों में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्हें RCB ने 75 लाख रुपये में साइन किया है। RCB को लीग चरण में अभी दो मुकाबले खेलने हैं – पहला 23 मई को SRH के खिलाफ और दूसरा 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध।

    Share This
    अगला लेख → सीएम योगी से मिले क्रिकेटर मोहम्मद शमी, आईपीएल मुकाबले से पह…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
    निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
    मौसम
    22°C
    Light rain shower
    💧 96% 💨 5 km/h
    Dehradun