मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी,समेत कई नेता समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी,समेत कई नेता समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

लखनऊ – पूर्व केंद्रीय मंत्री व् कांग्रेस नेता सलीम शेरवानी अपने समर्थको के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए,उनके साथ प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री के भाई भी ने भी सपा की सदस्य्ता ली.

आज सपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उपस्तिथि में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी कांग्रेस से समाजवादी पार्टी में लौट आए हैं। बसपा के पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने भी सपा का दामन थाम लिया। यही नहीं यूपी सरकार में राज्यमंत्री अजीत पाल के भाई कैप्टन इंद्रपाल की भी सपा में वापसी हो गई है। बसपा के कई नेता सपा में शामिलसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को इन सभी नेताओं को सपा में शामिल कराया। सलीम शेरवानी 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर बदायूं से लड़े थे। वैसे वह बदायूं से कई बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त बसपा के कोआर्डीनेटर व कद्दावर नेता रहे हैं। इसके अलावा पूर्व पीसीएस अधिकारी मुरादाबाद के वीके सैनी भी सपा में शामिल हो गए। हरदोई के शाहाबाद से बसपा विधायक रहे आसिफ उर्फ बब्बू खां, हापुड़ की धौलाना सीट से बसपा विधायक असलम चौधरी की पत्नी नसीम बेगम ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। महाराजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु दयाल चौहान ने भी सपा का दामन थाम लिया।

पत्रकारों द्वारा यूपी में होने वाले उपचुनाव पर जब अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा की ये चुनाव समाजवादी पार्टी जीतेगी,और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में बनेगी,उन्होंने उत्तर प्रदेश में हो रहे अपराधों के मामलो पर कहा की इसमें सरकार की नाकामी है,सरकार कानून व्यवस्था पर फ़ैल हो गयी है

Share This
अगला लेख → केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हुई कोरोना पॉजिटिव

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun