मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पूर्व पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश की हत्या, वजह बना संपत्ति का झगड़ा

पूर्व पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश की हत्या, वजह बना संपत्ति का झगड़ा

बेंगलुरु में रविवार को कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की संदिग्ध हालात में हत्या हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हत्या के पीछे उनकी पत्नी पल्लवी का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और पल्लवी को हिरासत में लिया गया है, हालांकि अब तक औपचारिक गिरफ्तारी नहीं की गई है। हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद, खासकर संपत्ति को लेकर चल रही खींचतान, को मुख्य वजह माना जा रहा है।

एफआईआर में पत्नी पल्लवी और बेटी कृति को आरोपी बनाया गया है। बेटे ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके माता-पिता के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, जो समय के साथ और गंभीर हो गए थे।

घटना के वक्त घर पर सिर्फ तीन लोग थे – ओम प्रकाश, उनकी पत्नी पल्लवी और बेटी कृति। रविवार शाम लगभग साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन शुरुआत में घर का दरवाजा नहीं खोला गया। कुछ समय बाद जब ज़ोनल डीसीपी सारा फातिमा और HSR लेआउट के इंस्पेक्टर पहुंचे, तब जाकर दरवाजा खोला गया।

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि हत्या पल्लवी ने की है। इस मामले को लेकर आईपीएस अधिकारियों के बीच भी चर्चा है कि दोनों के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। ओम प्रकाश अपनी संपत्ति बेटे के नाम करना चाहते थे, जबकि पल्लवी भी उसमें बराबरी का हिस्सा चाहती थीं।

बताया जा रहा है कि पल्लवी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में भी यह बात साझा की थी कि उन्हें और उनकी बेटी को ओम प्रकाश द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, और उन्हें बंदूक दिखाकर धमकाया गया था। वहीं, दूसरी ओर ओम प्रकाश ने भी कुछ करीबी अफसरों से अपने घरेलू तनाव की बात कही थी।

पुलिस को घटनास्थल से एक चाकू मिला है, जिससे कथित तौर पर हमला किया गया था। हालांकि, इस बात की पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी। फिलहाल पुलिस इस हाई-प्रोफाइल केस में कोई भी सार्वजनिक बयान देने से बच रही है। पोस्टमार्टम के बाद ओम प्रकाश का शव परिवार को सौंपा गया है और अंतिम संस्कार के बाद केस की गहन जांच शुरू होगी।

Share This
अगला लेख → दस दिन बाद मुर्शिदाबाद में स्कूलों का दोबारा खुलना, अभिभावको…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,513 +747 (+0.97%)
निफ्टी 24,222 +237 (+0.99%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun