मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

दस दिन बाद मुर्शिदाबाद में स्कूलों का दोबारा खुलना, अभिभावकों के लिए भावुक पल बना

दस दिन बाद मुर्शिदाबाद में स्कूलों का दोबारा खुलना, अभिभावकों के लिए भावुक पल बना

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून को लेकर हुई हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। दस दिनों तक बंद रहने के बाद जिले में एक बार फिर स्कूल खुल गए हैं। हिंसा के बाद से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई थी, जिससे अभिभावक अब अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं।

घटनाक्रम की बात करें तो अप्रैल की शुरुआत में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान इलाके में भारी बवाल हुआ था। इस दौरान एक उग्र भीड़ ने बाप-बेटी की हत्या कर दी थी, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया था।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, 11 अप्रैल को शुरू हुई हिंसा के बाद से पूरे मुर्शिदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी। अब सुरक्षा बलों की निगरानी में धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। धुलियान इलाके के एक निवासी ने बताया, “अब स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। दस दिन बाद स्कूल खुले हैं और बच्चों ने पढ़ाई फिर से शुरू की है।”

वहीं, एक और स्थानीय नागरिक देव कुमार साहा ने बच्चों की पढ़ाई पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, “हिंसा की वजह से स्कूल और ट्यूशन सब बंद हो गया था। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर जरूर पड़ेगा।”

इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। जांच में सामने आया है कि बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम से जुड़े 35 आतंकी बॉर्डर पार कर मुर्शिदाबाद में घुसे और हिंसा फैलाई। अब तक 290 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और छापेमारी अभी भी जारी है। इस घटना से जुड़ा मामला आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।

Share This
अगला लेख → पोप फ्रांसिस नहीं रहे, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलवि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun