मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पेट्रोल बोतल में न देने पर विवाद बढ़ा, बुलंदशहर में मैनेजर को मारी गई गोली

पेट्रोल बोतल में न देने पर विवाद बढ़ा, बुलंदशहर में मैनेजर को मारी गई गोली

बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर हुई हिंसक घटना में पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात बीती रात की है जब कुछ बाइक सवार लोग पेट्रोल लेने आए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के अनुसार, दो युवक अपनी मोटरसाइकिल में 200 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद एक बोतल में भी पेट्रोल मांगने लगे। जब सेल्समैन ने बोतल में पेट्रोल देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया।

बात बढ़ने पर दोनों युवक पेट्रोल पंप के मैनेजर राजू शर्मा (30) से उलझ गए और अचानक उस पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल मैनेजर को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This
अगला लेख → UP : बिजली की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत, मौसम विभाग ने …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun