मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पैसों को चुंबक की तरह खींचता है ये पौधा

पैसों को चुंबक की तरह खींचता है ये पौधा

ज्योतिष डेस्क – पैसे कमाने के लिए मेहनत करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि खूब मेहनत करने के बावजूद घर में तंगहाली ही बनी रहती है। इसके लिए कई वास्तु उपाय हैं। अक्सर यह भी कहा जाता है कि घर में मनी प्लांट लगाकर देखो, क्योंकि यह काफी प्रचलित है और ज्यादातर घरों में आपको मिल भी जाएगा। मगर क्या आपने कभी क्रासुला पौधे का नाम सुना है? इसे मनी ट्री कहा जाता है।

कम जगह में उगने वाला क्रासुला पौधा घर के भीतर छांव में भी पनप सकता है इस तरह से हमारे यहां वास्तु शास्त्र होता है, वैसे ही चीन में फेंग शुई की विद्या है और इसके अनुसार एक ऐसा पौधा है, जिसे सिर्फ घर में रख देने मात्र से ही यह पैसे को अपनी ओर खींचने लगता है। इस पौधे को ही क्रासुला कहते हैं और यह एक फैलावदार पौधा है, जिसकी पत्तियां चौड़ी होती हैं, मगर हाथ लगाने से मखमली एहसास होता है। इस पौधे की पत्तियों का रंग ना तो पूरी तरह से हरा होता है और न ही पूरी तरह से पीला। यह दोनों रंगों से मिश्रित होती हैं। मगर अन्य पौधों की पत्तियों की तरह कमजोर नहीं होतीं जो हाथ लगाते ही मुड़ या टूट जाएं।

देखभाल करने के मामले की बात है तो मनी प्लांट की तरह इस पौधे के लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप दो-तीन दिन बाद भी पानी देंगे तो यह सूखेगा नहीं। क्रासुला घर के भीतर छांव में भी पनप सकता है। यह पौधा अधिक जगह भी नहीं लेता। आप इसे छोटे से गमले में भी लगा सकते हैं। अब अगर धन प्राप्ति की बात करें तो फेंग शुई के अनुसार क्रासुला अच्छी-ऊर्जा की तरह धन को भी घर की ओर खींचता है। इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार के पास ही लगाएं। जहां से प्रवेश द्वार खुलता है, उसके दाहिनी ओर इसे रखें। कुछ ही दिनों में यह पौधा अपना असर दिखाना शुरू कर देगा। घर में हर तरह की सुख-शांति भी बरकरार रहेगी।

Share This
अगला लेख → Lockdown 5.0- गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun