मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉक डाउन “5.0” का फैसला राज्यों के सुझाव पर

लॉक डाउन “5.0” का फैसला राज्यों के सुझाव पर

नई दिल्ली – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में लॉकडाउन समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. राज्यों के सुझाव पर फैसला होगा. इस बैठक के दौरान पीएमओ और गृह मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद थे.

कल लॉकडाउन का आखिरी दिन है ऐसे में आज की ये बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के बीच आज फिर से करीब एक घंटे तक मुलाकात चली. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी के साथ हुई बैठक में मोदी सरकार-2 के एक साल पूरे होने पर भी चर्चा हुई. शुक्रवार को भी दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक बैठक हुई थी.

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन का चौथा चरण का कल 31 मई को आखिरी दिन है. चौथा लॉकडाउन 18 मई से 31 मई तक के लिए लगाया गया था. इससे पहले 25 मार्च से 14 अप्रैल, 15 अप्रैल से 3 मई और 4 मई से 17 मई तक के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया था.

Share This
अगला लेख → पैसों को चुंबक की तरह खींचता है ये पौधा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,453 +687 (+0.89%)
निफ्टी 24,210 +225 (+0.94%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun