मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कालेजों में 14000 कोविड मरीज हुए डिस्चार्ज

प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कालेजों में 14000 कोविड मरीज हुए डिस्चार्ज

लखनऊ – मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में प्रदेश के सभी मेडिकल काॅलेजों के कोविड सेन्टर्स के आइसोलेशन बेड पर आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। प्रत्येक सेन्टर्स पर 48 घण्टे से अधिक की ऑक्सीजन का बैकअप सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश के 11 मेडिकल काॅलेजों में निःशुल्क त्मउकमेपअपत (रेमिडिसबेर) इन्जेक्शन व दो सेण्टरों एस0जी0पी0जी0आई0 तथा के0जी0एम0यू0 लखनऊ में निःशुल्क ज्वबपसप्रनउंइ (टासिलीजाॅम) दवा भी उपलब्ध करायी गयी है।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डा0 रजनीश दुबे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कोविड-19 से संक्रमित अब तक लगभग 20,000 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 14 हजार मरीज उपचार के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमित मरीजों में 70 वर्ष से ऊपर के 1277 मरीजों का उपचार किया गया है जिनमें 78 प्रतिशत 1000 मरीजों को अब तक उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया जा चुका है। उन्होने बताया कि 05 वर्ष से कम आयु के 451 मरीजों का उपचार किया गया जिनमें 421 मरीजों को उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के मेडिकल कालेजों/संस्थानों में कोविड-19 से सक्रंमित 230 सिजेरियन डिलेवरी की गयी एवं 465 मरीजों की डायलिसिस की जा चुकी है।

डा0 दुबे ने बताया कि वेन्टीलेटर के अतिरिक्त 232 बाइपैप मशीनें व 44 एच0एफ0एन0सी0 मशीनें उपलब्ध हैं तथा 137 अतिरिक्त बाईपैप तथा 215 अतिरिक्त एच0एफ0एन0सी0 क्रय करने के आदेश निर्गत किए जा चुके हैं। कोविड-19 से गम्भीर रूप से सक्रंमित 992 मरीजों को बाइपैप दिया गया जिनमें से 630 मरीज ठीक हो चुके हैं। 251 मरीजों को एच0एफ0एम0सी0 दिया गया जिनमें से अब तक 182 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Share This
अगला लेख → 1 अगस्त से खुल सकते हैं मेट्रो और सिनेमा हॉल,स्कूल कॉलेज फिल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun