मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हुआ देश में रिकॉर्ड टीकाकरण

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हुआ देश में रिकॉर्ड टीकाकरण

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज देश में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन हुआ है. शाम 5 बजे तक ही भारत में कोरोना रोधी टीके की दो करोड़ से ज्यादा डोज़ लोगों को लगाई गई. बीजेपी ने पीएम के जन्मदिन के मौके पर कोरोना टीके की दो करोड़ डोज़ लगाने का लक्ष्य रखा था, जिसे दिन खत्म होने से काफी पहले ही हासिल कर लिया गया.

स्वास्थ मंत्री मनसुख मंडाविया ने रिकॉर्ड वैक्सीनेशन होने पर ट्वीट किया, “वैक्सीने सेवा को चरितार्थ करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों एवं देशवासियों की तरफ़ से प्रधानमंत्री जी को उपहार. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर आज भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक दिन में 2 करोड़ टीके लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया है.”

प्रधानमंत्री @NarendraModi जी के जन्मदिन पर आज भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक दिन में 2 करोड़ टीके लगाने का ऐतिहासिक आँकड़ा पार किया है।
Well done India!

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने सफरदरजंग के स्वास्थ्य कर्मियों के साथ खुशी मनाई. देश में एक दिन में ही दो करोड़ से ज्यादा टीके की डोज़ लगने पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “सभी स्वास्थ्य कर्मियों का शुक्रिया. वेल डल इंडिया.”

मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज़ नज़र आई. सीएम शिवराज सिंह चौहान के दफ्तर की ओर से ट्वीट कर के जानकारी दी गई कि शाम पांच बजे तक 17 लाख 99 हजार 159 नागरिकों ने टीकाकरण हो चुका है.

Share This
अगला लेख → तूफान गुलाब ने बढ़ाई चिंता,ओडिशा ने शुरू किया लोगों को निकाल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun